कोण्डागांव

मरकाम ने किया 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
23-May-2022 10:06 PM
मरकाम ने किया 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 23 मई। 
छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक मोहन मरकाम ने कोंडागांव विधानसभा में दौरा कार्यक्रम के दौरान पंचायत दहिकोंगा मांझी पारा ,चिलपुटी,सिवनी में 7-7 लाख की राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन, सहित 50 लाख रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।

कार्यों में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत शामपुर में आर सी सी पुलिया निर्माण,टांगा गुड़ी ख़ासिन गुड़ी निर्माण ,ग्राम पंचायत सिवनी में सी सी रोड निर्माण,ग्राम पंचायत मारागांव में नन्दीगुड़ी, सी सी सडक़ निर्माण, ग्राम पंचायत छोटे सलना में आंगन बाड़ी भवन,देवगुड़ी, सी सी सडक़ निर्माण,एवम ग्राम पंचायत बवई में सीसी सडक़ एवं रँगभगत गुड़ी निर्माण कार्य शामिल हंै।

कार्यक्रम में उनके साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भागवती पटेल जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखबति मरकाम,प्रदेश कार्य सदस्य कैलाश पोयाम विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम,गजेंद्र राठौर,  हेमलाल बघेल,रमिला कोर्राम, पिंकी राठौर,ब्लाक अध्यक्ष शंकर मंडावी, भरत देवांगन,जनपद उपाध्यक्ष कोंडागांव मनोज सेठिया, शकूर खान, सुकली पोयाम, कंचन सोरी, शिव मंडावी, बिरन्ति कोर्राम, सोनाधर मरकाम, नरेंद्र चौहान, कृष्ना मरकाम,नंन्दू दीवान,जागेश्वर मरकाम, कमलेश्वरी नेताम,आरती नेताम,सरिता देवांगन,सोमनाथ कोर्राम  सहित समस्त ग्रामो के पंच सरपंच व ग्राम वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news