कोण्डागांव

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह आंदोलन कल
25-Jun-2022 9:54 PM
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह आंदोलन कल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव,25 जून।
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों का सत्याग्रह आंदोलन सोमवार को प्रात: 10 बजे से दहिकोंगा में किया जाएगा।

जिला/ब्लाक/शहर कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि केंद्र की मोदी सरकार की अग्निपथ योजना से देश सेवा का मन में सपना संजोए और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे देश के युवाओं में आक्रोश व्याप्त है।

अग्निपथ योजना के विरोध में छ ग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक कोंडागांव मोहन मरकाम के नेतृत्व में विधानसभा कोंडागांव स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। अत: कोंडागांव विधानसभा के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारी/जिला/ब्लाक/शहर कांग्रेस के पदाधिकारी/मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, महिला कांग्रेस/सेवादल/युवा कांग्रेस/एन एस यू आई, सोसल मीडिया के पदाधिकारियों/नगरीय-निकाय, त्रि स्तरीय पंचयात के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसजनों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news