राजनांदगांव

समूह की महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण
03-Jul-2022 4:02 PM
समूह की महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 जुलाई।
जिले में अब गौठान की महिलाएं वस्त्र भी बुनेंगी। महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने शासन द्वारा जिले में नवीन पहल की गई है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के आदर्श गौठान अमलीडीह में 20 महिलाओं को 4 माह का नवीन बुनाई प्रशिक्षण देने सत्र का शुभारंभ किया गया।   

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विशेष प्राधिकरण द्वारा नवीन बुनाई प्रशिक्षण, हाथकरघा, उन्नत उपकरण, ताना मशीन, प्रदाय मद में स्वीकृत 10 लाख रुपए की सहायता राशि से महिलाओं को बुनाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गौठान में महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गौठान की महिलाओं को बुनकारी कार्य से जोडऩे के लिए लगातार प्रयास किया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष डोंगरगांव टिकेश साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच रोशन साहू, प्रशिक्षण प्रदाता समिति के अध्यक्ष टेकचन्द ठाकुर एवं उप संचालक हाथकरघा इन्द्रराज सिंह सहित कर्मचारी उपस्थि थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news