रायगढ़

डिवाइडर पर लगे लोहे के एंगल की चोरी
07-Jul-2022 5:21 PM
डिवाइडर पर लगे लोहे के एंगल की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़,  7 जुलाई। 
शहर में चोरों के हौसलें इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि उन्होंने अब नगर निगम की संपत्ति पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि निगम दफ्तर के सामने ही स्थित रोड डिवाईडर पर लगे लोहे के एंगल को चोरों ने एक जगह से चुरा लिया है। यही नहीं शहर के ढिमरापुर रोड़ सहित कई और स्थानों से भी सडक़ पर लगे लोहे के डिवाईडर तथा पुल पर लगे स्टील के पाईप, डस्ट बीन लगातार चोरी हो रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में चोरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शहर के बीचो बीच नगर निगम की बनी हुई लोहे की रेलिंग को भी नही छोड़े उसे भी उखाड़ कर ले गए 3 जुलाई रविवार की रात को चोरों ने नगर निगम के ही सामने जो कि सबसे व्यस्ततम मार्ग में से एक है और देर रात तक लोगो का आवाजाही लगा रहता है वही सीसीटीवी कैमरा सडक़ के दोनों तरफ सभी दुकानों में लगभग लगभग लगा हुआ है फिर भी चोरो ने घटना को अंजाम दे दिया नगर निगम प्रशासन के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से किया गया है चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि 2 जुलाई की रात चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लोचन नगर में सेंधमारी कर लाखों का सामान उड़ा ले गए, वहीं 3 जुलाई की रात कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम के सामने नगर निगम के भी बनाए हुए रेलिंग को भी नहीं छोड़ा।

 विदित हो कि चोरों ने पिछले दिनों शहर के ढिमरापुर रोड पर स्थित लोहे के डिवाईडर पर भी हाथ साफ किया है। यही नहीं केलो नदी के पुल पर लगे स्टील के पाईप के कुछ हिस्से तथा विभिन्न वार्डो तथा मुख्य मार्गो पर लगे डस्टबीन पर भी ये चोर हाथ साफ करते जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में लगातार हो रही इन चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो सकी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news