बीजापुर

डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने बाढग़्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण
24-Jul-2022 9:23 PM
डीआईजी, कलेक्टर एवं एसपी ने बाढग़्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण

भोपालपटनम, 24 जुलाई। भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू, बेदरे एवं दरबा क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति का अवलोकन करने डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा एवं पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय पहुंचे। जहां बेदरे में नदी उफान पर चल रही है।

नदी का अवलोकन कर ग्रामीणों को एहतियात बरतने सहित आवश्यक समझाइश दिया गया, वहीं कुटरू में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सीएएफ कैम्प दरबा में कैम्प अंदर पानी घुसने की सूचना मिलने पर जवानों से बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली एवं सुरक्षित स्थान पर रहने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

दरबा में निर्मित पुल का निर्माण कार्य अंतिम पड़ाव पर है जिसे जल्द पूर्ण करने के निर्देश डीआईजी कमलोचन कश्यप ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को दी। इस दौरान पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news