राजनांदगांव

महापौर हेमा देशमुख ने राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई
27-Jul-2022 3:41 PM
महापौर हेमा देशमुख ने  राष्ट्रपति मुर्मू को दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 जुलाई।
प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव एवं महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने पर  शुभकामनाएं दी है।
राष्ट्रपति को प्रेषित बधाई संदेश में उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी और भारत देश को एक नई दिशा देंगी।

उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने वाले जनजातीय समुदाय से संबंधित श्रीमती मुर्मू न केवल पहली महिला हैं, बल्कि प्रतिभा पाटिल के बाद वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति है। इस पद पर आसीन होने वाली ओडिशा की पहली व्यक्ति और देश की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति है। श्रीमती मुर्मू देश की आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है।

हेमा देशमुख ने बताया कि श्रीमती मुर्मू भारत की 15वीं और वर्तमान राष्ट्रपति के रूप में सेवारत एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। उनका जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। नगर पालिका के पार्षद पद से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली श्रीमती मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति बनी है। भारत रत्न डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर ने जो संविधान बनाया है, उसी का यह सुखद परिणाम है कि देश का कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकता है। यही भारत देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है। श्रीमती देशमुख ने आशा व्यक्त करते कहा कि श्रीमती मुर्मू भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संवैधानिक दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news