राजनांदगांव

सांसद व जिलाध्यक्ष ने किया तिरंगा अभियान की शुरूआत
08-Aug-2022 4:33 PM
सांसद व जिलाध्यक्ष ने किया तिरंगा अभियान की शुरूआत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अगस्त।
भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत में इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के इस पर्व पर भारत सरकार ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’  शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा आभियान’ की शुरूआत रविवार को सांसद संतोष पांडेय ने डोंगरगांव से किया। सांसद ने कहा कि हम हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करें। 13 से 15 अगस्त  के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे। इससे राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा जुड़ाव और गहरा होगा। सांसद ने बताया कि 20 करोड़ घरो में तिरंगा लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि हम लोगों ने 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन बच्चों के हाथों में तिरंगा लेकर प्रभातफेरियां निकालने की कहानियां सुनी है और उस अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते हंै। उसी प्रकार प्रधानमंत्री के आह्वाहन पर हर घर तिंरगा अभियान से नागरिकों में देशभक्ति की भावना और प्रबल होगी।

उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिनेश गांधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सावन वर्मा, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष शिव वर्मा, जागृति यदु जिला पंचायत सदस्य, चुनेश्वर साहू, घर-घर तिरंगा अभियान के मंडल प्रभारी किशोर यादव, मोहन सिन्हा, मनीष साहू, लक्ष्मी सेन, टीकाराम सोनकर, मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता ने घर-घर तिरंगा सम्मानपूर्वक लगाने की अपील कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के सपनों के अभियान भारत के हर घर में तिरंगा लहराए को सफल बनाना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news