राजनांदगांव

6 लाख की लागत से अमृत द्वार का होगा निर्माण
17-Aug-2022 5:01 PM
6 लाख की लागत से अमृत द्वार का होगा निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गत् दिनों कलेक्टोरेट के समीप 6 लाख रुपए की लागत से श्रीमती सुर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास के सहयोग से अमृत द्वार का निर्माण किया जाएगा।
 इसी कड़ी में अमृत द्वार निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को अविस्मरणीय बनाएं रखने अमृत द्वार का निर्माण किया जा रहा है। यह तिरंगे की थीम पर बनेगा। इस अवसर पर राजगामी संपदा न्यास के अध्यक्ष विवेक वासनिक, कलेक्टर डोमन सिंह, राजगामी संपदा के सदस्य रमेश खंडेलवाल, मिहिर झा, गोवर्धन देशमुख, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, निष्ठा पाण्डेय, खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक ने कहा कि राजगामी संपदा न्यास में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की यादों को अक्षुण्य बनाए रखने प्रण लिया है।
उन्होंने कहा कि न्यास द्वारा जनहित में हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। राजगामी संपदा न्यास के सदस्य रमेश खंडेलवाल ने कहा कि स्वाधीनता के अवसर पर सभी मिलकर कार्य करेंगे। मिहिर झा ने राजगामी संपदा न्यास के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यास की संपत्ति का उपयोग नेक कार्यों के लिए होगा। एसडीएम अरूण वर्मा ने बताया कि देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की सुनहरी यादों को चिरस्मरणीय बनाने यहा अमृत द्वार रहेगा। उन्होंने बताया कि राजगामी न्यास द्वारा खिलाडिय़ों को हॉकी स्टिक प्रदान करने 10 लाख रुपए की राशि दी गई है।

वहीं शासन के सुराजी गांव योजना के तहत गौठानों में मल्टीएक्टिीविटी से बढ़ावा देने के लिए 200 सिलाई मशीन प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news