राजनांदगांव

दही लूट, डीजे की धुन में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
21-Aug-2022 10:15 PM
दही लूट,  डीजे की धुन में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
गंडई, 21 अगस्त। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर वार्ड नं. 5 हटरी में तरूण मित्र मंडल द्वारा दही लूट का आयोजन किया गया। साथ ही वार्ड नं. एक में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा राजीव गांधी की पूजा कर दही लूट का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन कृष्ण मंदिर में प्रसाद स्वरूप भक्तों को धनिया का प्रसाद, पंचामृत और मीठा चीला बांटा गया। 

जन्माष्टमी के दूसरे हटरी में तरूण मित्र मंडल द्वारा दही लूट का आयोजन किया गया। दही लूट के आयोजन में 10 वर्ष तक के बच्चे डीजे की धुन में दही लूटने का मजा लिया। वहीं वार्ड नं. एक में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा दही लूट का आयोजन किया गया, जिसमें टीम बनाकर उक्त आयोजन में दही लूट में जीत हासिल करना था। जीत हासिल करने वाली टीम के लिए पुरस्कार भी रखा गया था। 

आयोजन के शुभारंभ से पहले पूर्व मंडी अध्यक्ष लाल टारकेश्वर शाह खुसरो, नगर पंचायत अध्यक्ष चेतन देवांगन एवं अन्य ने संबोधित किया। तत्पश्चात दही लूट प्रतियोगिता का शुरू की गई। इसमें पहले प्रतिभागी टीम रवि ने बाजी  मारी, जिन्हें लाल टारकेश्वर शाह खुसरो द्वारा 500 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।   इस दौरान  अमित टंडन, असरफ  सिद्धकी, हबीब खान, बालक दास, नरायण चतुर्वेदी, सूरज नामदेव, भूषणमनी झा, बालकिशन यादव, विक्की टंडन, राजू खान, भैरव नामदेव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यकम का संचालन बाके वर्मा ने किया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news