राजनांदगांव

सर्व यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, मनाई जन्माष्टमी
22-Aug-2022 8:34 PM
सर्व यादव समाज ने निकाली शोभायात्रा, मनाई जन्माष्टमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अगस्त।
सर्वयादव समाज ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकालकर उल्लासपूर्वक जन्मोत्सव मनाया। 
19 अगस्त को सुबह समाज के संरक्षक व पूर्व सांसद मधुसूदन यादव की उपस्थिति में महारानी स्कूल परिसर स्थित भगवान साहडा देव की पूजा-अर्चना कर सभी के कल्याण और सुख समृद्धि की कामना की गई। दोपहर में जमातपारा, दिग्विजय कॉलेज रोड स्थित श्रीकृष्ण राधा मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जमातपारा,  बसंतपुर,  नंदई एवं अन्य क्षेत्रों से श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भव्य झांकियों को प्रदर्शित किया गया था। शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर कार्पोरेशन के पूर्व चेयरमैन नीलू शर्मा,  नगर निगम राजनांदगांव के पूर्व सभापति शिव वर्मा,  जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव,  पूर्व महापौर अजीत जैन,   पार्षद गगन आईच आदि ने भी शिरकत कर यादव समाज के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। 

शोभायात्रा में यादव समाज की तीन प्रमुख झेरिया,  कोसारिया और ठेठवार शाखाओं के सैकड़ों पदाधिकारियों,  गौटियागण,  बड़े बुजुर्ग,  महिला, ं और बच्चे शामिल हुए। समाज द्वारा 28 अगस्त को पंडित गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। फैंसी ड्रेस में समाज के नन्हें बच्चों  द्वारा श्रीकृष्ण अथवा राधा की वेशभूषा में प्रस्तुति होगी। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत छत्तीसगढ़ी लोक गीत तथा देशभक्ति गीतों पर एकल, युगल और सामूहिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी।  सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को सफल बनाने जिला प्रशासन,  पुलिस प्रशासन,  नगर निगम और सभी स्वजतीयजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news