राजनांदगांव

खैरागढ़ विस से राजधानी के आंदोलन में होंगे शामिल-जंघेल
23-Aug-2022 7:48 PM
खैरागढ़ विस से राजधानी के आंदोलन में होंगे शामिल-जंघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 अगस्त।
भाजपा नेता पूर्व विधायक कोमल जंघेल ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास को घेरने रायपुर पहुंचेंगे। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश युवा मोर्चा के माध्यम से मुख्यमंत्री निवास का घेराव आंदोलन 24 अगस्त को रायपुर में आयोजित है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की घोषणा व बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए देने का वादा किया था और आज तक बेरोजगारों की जरा भी चिंता नहीं किया। इस वादा खिलाड़ी के मुद्दा को लेकर 24 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री निवास को घेरेंगे। इसमें इस क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकता रायपुर पहुंचकर आवाज बुलंद करेंगे। खैरागढ़ विधानसभा में पांच मंडल हैं। जिसमें खैरागढ़ नगर, खैरागढ़ ग्रामीण, छुईखदान, गंडई और सालहेवारा  इन 5 मंडलों के मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व सभी पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में योजना बनाकर कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव  के निर्देश पर  प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं को रायपुर जाने की योजना बनाया गया है।

कोमल जंघेल ने कहा है कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार चुनाव जीतने के बाद जो-जो घोषणाएं की, सब कुछ भूल चुके हैं, कोई भी अपना वादा पूरा नहीं किए हैं, विकास नाम का कोई चीज नहीं है, विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है, जो भी कार्य हो रहे है केंद्र द्वारा स्वीकृत राशि से ही कार्य चल रहे हैं। भूपेश सरकार पूरी तरह से फेल हो चुका है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का आलम है।

जनता के सुख-दुख से इस सरकार का कोई लेना-देना नही है। 24 अगस्त की आंदोलन को रोकने के लिए सरकार अनेक व्यवधान पैदा किया है, पर अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार को उखाडक़र दम लेगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news