राजनांदगांव

युवा कांग्रेस ने सीएम के जन्मदिन को मजदूर, किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया
24-Aug-2022 3:52 PM
युवा कांग्रेस ने सीएम के जन्मदिन को मजदूर, किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया

टेड़ेसरा में मजदूरों-किसानों को छाता वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अगस्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन प्रदेश में विभिन्न प्रकार से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में राजनंादगांव युवा कांग्रेस ने   ग्राम टेडेसरा में मजदूर एवं किसानों को सम्मान स्वरूप छाता वितरण और केक काटकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मनाया। यह कार्यक्रम युवा कांग्रेस के प्रदेश संयोजक मानव देशमुख एवं चंद्रकांत साहू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

प्रदेश संयोजक मानव देशमुख ने बताया कि भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव एवं छग युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी आकाश शर्मा के आदेशानुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन मजदूर एवं किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम महापौर हेमा देशमुख के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम टेडेसरा के 50 किसान एवं मजदूर साथियों को छाता वितरण कर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी मजदूर एवं किसानों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का केक काटकर तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका जन्मदिन मनाया गया और सभी उपस्थित मजदूर एवं किसान भाइयों और बहनों को छाता वितरण कर सम्मान प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र की जनपद सभापति खिलेश्वरी साहू, सरपंच दानीबाई साहू की उपस्थिति रही एवं कांग्रेस के जिला महामंत्री भागवत साहू, गोवर्धन देशमुख, अंगेश्वर देशमुख एवं कांग्रेस के सक्रिय जिला अध्यक्ष पदम कोठारी का मार्गदर्शन प्राप्त रहा।

इस दौरान चंद्रकांत पप्पू साहू, मुकेश निर्मल, नितेश अग्रवाल, अनूप चंद्राकर, सौम्य शर्मा, दिव्यांश, सादाब अली, लकी, प्रतीक, राहुल, सोनू देशलहरे, मोरध्वज गुलशन, दिलशान, वीरपाल वैभव कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में सम्मानजनक रूप से किसान एवं मजदूर ददीया वर्मा, पुष्पाबाई साहू, पार्वती कवर, भुनेश्वरी साहू, सविता साहू, पुष्पा सर्वे, पुष्प लता साहू, मोनिका साहू, फुलेश्वरी साहू,  मुकेश यादव, अंबा बार्रे, तुकाराम साहू, शत्रुघ्न लोधी, गणेश साहू, हीरामन साहू, उत्तर रानी साहू, दुलारी साहू, चित्रलेखा देवांगन, घनश्याम शर्मा, गायत्री रामटेके, दामिनी कवर, चैन चंद्राकर, रानू राणा, दुकालू नामदेव, ललित लागरे, रुक्मणि वर्मा, माना बाई, सुखराम राम, प्रवीण निषाद आदि लोगों को बरसात से बचने के लिए छाता प्रदान कर सम्मान किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news