राजनांदगांव

नगर निगम में जनचौपाल : 8 आवेदन निराकृत
24-Aug-2022 4:11 PM
नगर निगम में जनचौपाल : 8 आवेदन निराकृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 24 अगस्त।
नगर निगम सभागृह में मंगलवार को एक घंटे आयोजित जनचौपाल में 8 आवेदनों का निराकरण किया गया। उक्त जनचौपाल में 9 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 8 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। नगर निगम आयुक्त  डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि नागरिकों की समस्या से रूबरू होने, उसका निराकरण करने एवं नागरिकों को शासन की योजना का लाभ देने जिलाधीश डी.सिंह के निर्देश पर इस मंगलवार भी नगर निगम के सभागृह में दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक जनचौपाल लगाया गया।  जन चौपाल में उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व संजय ठाकुर,प्र. सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news