राजनांदगांव

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष वर्मा का सम्मान
13-Sep-2022 3:11 PM
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष वर्मा का सम्मान

राजनांदगांव, 13 सितंबर। भाजपा द्वारा नवगठित कार्यकारिणी में राजनांदगांव के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा को सोमवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सभी ने भरत वर्मा की सक्रियता पर प्रसन्नता जाहिर करते कहा कि पिछड़ा वर्ग के क्षेत्र में भरत वर्मा ने ऐतिहासिक कार्य किया है और वह पूरे प्रदेश में उनका कार्य अब दिखेगा।  शुभकामनाएं देने वालों में राजेश श्यामकर, सावन वर्मा, रमेश पटेल, किशन यदु, तरूण लहरवानी, अतुल रायजादा, मोनू बहादुर, आकाश चोपड़ा, प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news