महासमुन्द

चुनावी वादे याद दिलाने गंगाजल लेकर विधायक निवास पहुंचे भाजपाई
24-Sep-2022 8:10 PM
चुनावी वादे याद दिलाने गंगाजल लेकर विधायक निवास पहुंचे भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 सितंबर। कांग्रेस को चुनावी वादों की याद दिलाने महासमुंद विधान सभा के 264 बूथों के भाजपा कार्यकर्ता आज कलश यात्रा निकालकर विधायक निवास पहुंचें। कलशों समेत  गंगाजल  विधायक प्रतिनिधि को सौंपा।

इससे पहले पटवारी कार्यालय के सामने आम सभा की। इस आम सभा को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार सत्ता मिलते ही जनता से किए वादे भूल गई है। उन्होंने कहा कि जिस गंगा जल के साथ हम भारतीयों की आस्था जुड़ी है, उस गंगा मैया का सम्मान करें कांग्रेस। वरना आने वाली चुनाव में जनता उसे माफ नहीं करेगी।

सांसद चुन्नी लाल साहू ने कहा कि कांग्रेस गांव गांव गली में बिक रही शराब छत्तीसगढ़ के लिए खतरा है। इस सरकार ने शराब बेचकर छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम किया है। इस लबरा सरकार को सबक सिखाना है। जनता का पैसा खाली नरवा घुरवा में जा रहा है।

भाजपा पदाधिकारी  सांसद चुन्नी लाल साहू, सरला कोसरिया, संदीप शर्मा, पूनम चंद्राकर, डा विमल चोपड़ा, सतपाल पाली, जिला भाजपा अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस ने पवित्र गंगाजल की कसम खाकर बेरोजगारों को 2500 रुपए मासिक भत्ता का वादा, महिला स्व सहायता समूहों के कर्ज माफी का वादा ,निराश्रित वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपए देने के वादें के साथ ही छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था। उसी वादे को याद दिलाने के लिए भाजपा ने गंगा पूजन, आम सभा एवं कलश यात्रा का आयोजन किया। पुराना तहसील कार्यालय के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह शामिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान विधानसभा महासमुंद क्षेत्र के 246 बूथों से गंगाजल कलश लेकर हजारों की तादाद में कार्यकर्ता सभा स्थल पहुंचे थे।

 सभा के बाद स्थानीय विधायक विनोद चंद्राकार की अनुपस्थिति में  उनके प्रतिनिधि दाऊ लाल चंद्राकर को कलशो को उनके निवास में जाकर भेंट किया गया और चुनावी वादा याद दिलाया गया। मालूम हो कि भाजपा की यह मुहिम चरणबद्ध रूप से जिले के चारों विधानसभाओं में चलाया जाएगा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news