बीजापुर

सेवा पखवाड़ा, भाजयुमो ने रोपे पौधे
25-Sep-2022 9:47 PM
सेवा पखवाड़ा, भाजयुमो ने रोपे पौधे

बीजापुर, 25 सितंबर।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर भाजपा द्वारा देश भर में सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न आयोजन किया जा रहा हैं।

रविवार को जिला मुख्यालय स्थित चिकटराज मंदिर परिसर में युवा मोर्चा बीजापुर मंडल अध्यक्ष गोलू नाग के नेतृत्व में छायादार पौधों का रोपण किया गया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू नाग ने बताया कि पीएम मोदी की जन्म दिन के मौके पर जिले के अलग अलग जगहों पर सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं।  इसी के तहत रविवार को बीजापुर मुख्यालय में स्थित बाबा चिकटराज मंदिर प्रांगण में छायादार पौधे लगाए गए। गोलू नाग ने आगे बताया कि बीजापुर में युवा मोर्चा की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवा संगठन से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय लुक्कड़, अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जिलाराम राणा, युवा मोर्चा महामंत्री मैथ्यूश कुजूर, दीपक भट सहित अन्य भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news