महासमुन्द
सरायपाली की अनिता को दिल्ली में ग्लोबल एंपायर अवार्ड
28-Sep-2022 2:12 PM
सरायपाली, 28 सितंबर। विगत दिनों दिल्ली में वुमन लीडरशिप फोरम ग्लोबल एंपायर अवार्ड समारोह में सरायपाली की बेटी अनिता चौधरी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान ग्लोबल एंपायर अवार्ड नई दिल्ली के 5 स्टार होटल रेडिसन ब्लू में ग्लोबल एंपायर अवार्ड के द्वारा किया गया था।
ग्लोबल एंपायर इवेंट मे राष्ट्रीय स्तर सम्मान प्राप्त होना सरायपाली क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, क्षेत्र के लोग गौरवान्वित होते हुए इन्हें अनेक शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड उन्हे निरंतर आगे बढऩे तथा समाज सेवा में जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।