रायपुर

नृत्यरागिनी में दिखी कला साधकों की प्रतिभा
18-Oct-2022 7:10 PM
नृत्यरागिनी में दिखी कला साधकों की प्रतिभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। बालाजी स्कूल देवेंद्र नगर में भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता (ओपन) आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न नाट्य विधाओं की ऑनलाइन एंट्री मंगवाई गई थी जिसमे कुल 85 प्रतिभागियों ने अपने डांस के वीडियो भेजे थे इनमें करीब 45 प्रस्तुतियों को  स्टेज प्रस्तुति के लिए चयन किया। इसमें विजेता प्रतिभागियों में भारतनाट्यम जूनियर वर्ग में प्रथम कु के. लक्ष्मी सत्यसाई रही। 4 वर्ष की यह नन्ही (विशाखापट्टनम) से आई थी ।द्वितीय स्थान कु के अंजली रही।

सीनियर वर्ग में प्रथम केसरी बाघ (भिलाई) और द्वितीय कु जी सत्य साई रही ।कुचिपुड़ी नृत्य विधा जूनियर वर्ग में  प्रथम स्थान  कु जानवी सोनी और  द्वितीय स्थान कु दिव्यांशी साहू रही।  सीनियर वर्ग में प्रथम कु एस. पावनी और  द्वितीय स्थान  कु पी. पूर्णिमा रही। कत्थक जूनियर वर्ग में प्रथम  कु बाशा दुबे और द्वितीय स्थान कु. पहल काबरा रही।

सीनियर वर्ग में  प्रथम   कु वंशिका गुप्ता और द्वितीय  कु जाह्नवी केडिया रही। लोक नृत्य विधा प्रथम वीजेके ग्रुप एवं द्वितीय ओम डांस ग्रुप रहा। ओडिसी  में  प्रथम  कु कुंती देवी ने अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को आंध्रा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों ने शील्ड- प्रशस्ति पत्र और  सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

यह प्रतियोगिता उपस्थित सभी दर्शकों, प्रतिभागियों और पालकों को यह कार्यक्रम  पसंद आया। इस आयोजन में समिति के आर. मुरली, श्रीमती संध्या राज, श्रीमती एम. वरलक्ष्मी और श्रीमती ए. श्रीदेवी का विशेष योगदान रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news