रायपुर
गुटबाजी की वजह से टीएस और विकास ने वोट नहीं डाला
18-Oct-2022 7:18 PM
रायपुर, 18 अक्टूबर। भाजपा नेता राजेश मुणत का कल हुए कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर बड़ा बयान आया है। मूणत ने संगठन चुनाव को गुटबाजी से जुड़ा बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय और स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव मतदान नहीं करने पर मूणत ने कहा कांग्रेस में गुटबाजी इस कदर हावी है कि अपने ही नेताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कांग्रेस वोटिंग से दूर कर रही है।