रायपुर

महिला के गले से चैन स्नेचिंग, गिरफ्तार
18-Oct-2022 7:21 PM
महिला के गले से चैन स्नेचिंग, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। डीडी नगर थाना इलाके में मार्निंग वॉक पर निकली महिला का मंगलसूत्र लेकर भागे लूटेरे। सीसीटीव्ही में कैद हुई घटना बाईक सवार लूटेरा गिरफ्तार।

 मिली जानकारी के अनुसार उषा चौधरी ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सोमवार को सुबह लगभग 6 बजे अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। करीब 6.20 बजे रोहिणीपुरम तालाब के हनुमान मंदिर मोड़ पर पहूंची थी। इसी दौरान बाईक सवार एक अज्ञात व्यक्ति उषा के पीछे से आकर  गले में पहना सोने के मंगल सूत्र को खींचकर चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 356, 379 भादवि. का अपराध दर्ज किया।

पुलिस के आलाधिकारियों को घटना की जानकारी मिली। तो  क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर की गई। घटना के संबंध में  आस-पास के लोगों से  पूछताछ कर अज्ञात आरोपी का पतासाजी करते हुए आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालने के साथ ही मुखबीर की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आकाश सिंह राजपूत बांसटाल डी.डी.नगर निवासी बताया। जो पूर्व में भीे मारपीट व आर्म्स एक्ट के मामले में निरूद्ध रह चुका है।  कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आकाश सिंह राजपूत ने त्यौहार के लिए पैसे नहीं होने से अपने शौक पूरा करने योजना बनाकर रेकी कर  चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देना  स्वीकार किया। आकाश सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

मोबाइल लूटने वाले दो पकड़ाए

रायपुर, 18 अक्टूबर। राह चलते लोगों से मोबाईल, पर्स लूटने वाले गिरोह के 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य वारदातों में लूटे गए चार मोबाईल को जप्त किया गया है।   पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  गौकरण यादव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि सोमवार की शाम को  बंजारी मंदिर के पास माबाईल में बात करते  पैदल घुम रहा था। वहीं गणपति कंपनी के क्वॉटर वापस लौटते समय बाईक सवार तीन युवक  पीछे से आये और मोबाईल पर झपट्टा मार लूट कर फरार हो गये। गौकरण से पूछताछ कर ने बताए गए। हुलिए के और बाईक नम्बर के आधार पर नम्बर को टे्रस कर गैंग के 02 आरोपियों सैफअली खान, महफूज खान को गिरफतार किया। उनके कब्जे से एक मोबाईल जप्त किया गया। पुलिस के पूछताछ करने पर अन्य वारदातों के 03 मोबाईल कुल 04 मोबाईल और बाईक सीजी 04 एनजी 1290 को बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया वे लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर इस तरह की लूट के वारदातों को अंजाम देते थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news