बीजापुर

मुखबिरी का आरोप, टेक्नीशियन की नक्सल हत्या
26-Oct-2022 6:06 PM
मुखबिरी का आरोप, टेक्नीशियन की नक्सल हत्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 26 अक्टूबर।
दीपावली के दिन नक्सलियों ने क्रेडा विभाग में पदस्थ एक टेक्नीशियन का अपहरण करने के बाद जनअदालत लगाकर उसकी हत्या करने की खबर हैं। घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले के उसूर ब्लाक के  कोत्तापल्ली गांव में दीपावली की रात नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर क्रेडा विभाग में कार्यरत युवक बसंत झाड़ी की हत्या कर दी।

बताया गया है कि नक्सलियों ने शुक्रवार को बसन्त झाड़ी के साथ तीन अन्य ग्रामीणों का अपहरण कर लिया था। दो दिनों तक अपने साथ रखने के बाद सोमवार को यानी दीपावली की रात कोत्तापल्ली में जनअदालत लगाकर बंसत झाड़ी पर मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी गई। पामेड़ थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है।

 जानकारी हो कि मृतक बसन्त झाड़ी बीजापुर के पत्रकार का भाई था। फिलहाल घटना की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news