गरियाबंद

प्रधानपाठक पदोन्नति में गड़बड़ी का आरोप
07-Nov-2022 3:58 PM
प्रधानपाठक पदोन्नति में गड़बड़ी का आरोप

कांग्रेस नेता ने की पदोन्नति सूची निरस्त करने की मांग

नवापारा-राजिम। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभनपुर जनपद के पूर्व सभापति टिकेन्द्र ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्राथमिक शाला में हुई प्रधानपाठक के पदोन्नति में भारी गड़बड़ी की शिकायते मिल रही है।
उन्होंने बताया कि स्थानांतरण से आए सहायक शिक्षिता पूर्णिमा टंडन एवं चंद्रशेखर कन्नौजे जैसे दर्जनों सहायक शिक्षकों का पदोन्नति जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा कर दी गई है। जिसकी वजह से जिले के वरिष्ठ सहायक शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो पाई है।

सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार प्रथम नियुक्ति तिथि को दरकिनार कर संविलियन तिथि को आधार मानकर पदोन्नति ही गई है, जबकि प्रदेश भर में संविलियन 01 जुलाई 2018 को हुआ है। इससे वरिष्ठता बन ही नहीं सकता।
 कांग्रेस नेता टिकेन्द्र ठाकुर ने कहा कि ऐसे में मामला पुन: हाईकोर्ट में पहुंचेगा, जिससे शासन की छबि धूमिल होगी। टिकेन्द्र ने कहा कि शिक्षा सहिता नियमावली में प्रथम नियुक्ति को ही पदोन्नति का आधार माना गया है, लेकिन सिर्फ रायपुर जिले में ही पदोन्नति के लिए संविलियन को देखना पूरी तरह संदेह को जन्म देता है। दलालो के माध्यम से लेन-देन कर कनिष्ठ शिक्षकों का भी पदोन्नति कर दिया गया है।

उन्होंने मांग की कि पदोन्नति सूची को निरस्त किया जाए, ताकि गड़बड़ी में सुधार हो सके।
इसके साथ ही अनियमितता बरतने वाले कर्मचारी पर कठोर कार्यवाही हो। पदोन्नति सूची को अब तक सार्वजनिक नही करना भी संदेह को दर्शाती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, कलेक्टर एवं लोक शिक्षण संचालनालय को शिकायत पत्र भी दिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news