गरियाबंद

बिजली बिल से राज्य सरकार का असली चेहरा उजागर-नेहरू
08-Nov-2022 3:13 PM
बिजली बिल से राज्य सरकार का असली चेहरा उजागर-नेहरू

नवापारा-राजिम, 8 नवंबर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने विद्युत विभाग द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा निधि को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विभाग के जरिए कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को लूट रही है। इसे लेकर लोगो में आक्रोश देखा जा रहा है। ज्यादातर उपभोक्ता बिजली विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सुरक्षा निधि के नाम पर बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि की है। बिजली बिल माफ करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने एक ही महीने में जनता के सिर पर दस हजार तक का बोज डाल दिया। बिजली बिल में इस अधिभार का कारण प्रदेश सरकार के असली चेहरा को उजागर कर रहा है। अपने घोषणापत्र के विपरीत कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रही है। सरकार ने बिजली बिल हाफ की बात कही थी, यहां तो बिजली को पूरा साफ किया जा रहा है। बिजली की दर से वृद्धि करने के बाद सुरक्षा निधि के नाम पर लूट मचाया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news