गरियाबंद

रूपसिंग ने दी कार्तिक पूर्णिमा की बधाई
08-Nov-2022 3:14 PM
रूपसिंग ने दी कार्तिक पूर्णिमा की बधाई

राजिम, 8 नवंबर। भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले एवं प्रदेश वासियों को बधाई दी। श्री साहू ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। पुराणों के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध करके देवताओं को पूर्ण स्वर्गलोक दिया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन लोग भगवान श्री हरि की पूजा अर्चना बड़ी श्रद्धा पूर्वक करते हैं। शास्त्र के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस मौके पर आप इस प्रकार के बधाई संदेश अर्थात शुभकामना के साथ कार्तिक पूर्णिमा की रात्रि सबसे सुंदर बरसे देवताओं का प्यार हर घर हर परिवार हर समाजिक के अंदर भगवान की साक्षात आशीर्वाद मिलता है।

 चंद्रमा की चांदनी और मां लक्ष्मी का प्यार आप सभी को सदा कार्तिक पूर्णिमा की त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news