गरियाबंद

दीपावली मिलन-कवि सम्मेलन का आयोजन
10-Nov-2022 3:17 PM
दीपावली मिलन-कवि सम्मेलन का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 10 नवंबर।
उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ जिला गरियाबंद के तत्वावधान में दीपावली मिलन एवं कवि सम्मेलन का आयोजन ग्राम देवगांव में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य द्वय रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, भुनेश्वर साहू, रूपसिंग साहू शामिल हुए। अतिथियों का सम्मान उज्जवल दिव्यांग कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, सरपंच ओमप्रकाश साहू द्वारा किया गया।

इस दौरान गौमाता की पूजा कर खिचड़ी खिलाई और सोहाई बांधे, आगंतुक कवि ने अनेकों रचनाओं से सभी का मनोरंजन किया। वहीं जय मौली महिला मानस मंडली ग्राम पथर्री के द्वारा भजन संध्या में भी आंनद लेते रहे। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव ईश्वरी साहू, सचिव संघ जिला अध्यक्ष प्रविण साहू, सभापति आशा राम साहू, पूर्व सरपंच दूजलाल बंजारे, कवि साहित्यकार नूतन लाल साहू, संतोष सोनकर, लीलाराम साहू, टिकम सेन, मोती लाल साहू, त्यागी हलधर जोशी, गंगादीन साहू, महेश साहू, परमेश्वर, संत राम, छन्नू, यशवंत साहू, सेविका सोनी, लेखा साहू, जीवन साहू, कमलेश, श्रीमती संगीता साहू, जिला साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ संयुक्त सचिव कृष्ण साहू, सरोज डेमन साहू, हेमंत, रुपेश साहू, योगेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news