गरियाबंद

राजिम भक्तिन माता समिति प्रचार मंत्री बने खेलावन, विशेष सलाहकार यशवंत
15-Nov-2022 6:58 PM
राजिम भक्तिन माता समिति प्रचार मंत्री बने खेलावन, विशेष सलाहकार यशवंत

राजिम, 15 नवंबर। राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने समिति के विभिन्न पदों पर सामाजिक लोगों को नियुक्त किया है। जिसमें पतोरा निवासी खेलावन साहू को प्रसार मंत्री एवं यशंवत साहू को विशेष सलाहकार नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति समाजिक वरिष्ठ जनों के अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि श्री साहू के समाज के प्रति समर्पण, प्रतिबद्धता  सामाजिक कार्यों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेने व उनकी जागरूकता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति पर यशवंत साहू एवं खेलावन साहू ने कहा कि साहू समाज राजिम भक्तिनमाता समिति की भावी योजनाओं सामाजिक क्रियाकलापों एवं उद्देश्यों को कार्य रूप में परिणत करने में महत्वपूर्ण योगदान एवं नई दिशा प्रदान करूंगा।

एवं अपने पद के दायित्व का निर्वहन समाज के विकास एवं उत्थानमें महत्वपूर्ण योगदान दूंगा। नियुक्ति पर समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र साहू, डॉ रामकुमार साहू, कोषाध्यक्ष भोले साहू, श्याम साहू, भवानी शंकर साहू, रामकुमार साहू, शोभाराम साहू, लीलाराम साहू, टीकम चंद साहू, त्रिलोक साहू, रामजी साहू, विष्णु राम साहू, उदय राम साहू, रामरतन साहू, प्रकाश साहू, गुंजन साहू, कुंज बिहारी साहू, चंदरराम साहू, रामू राम साहू, आनंद राम साहू, जीवराखान साहू, प्रेम लाल साहू, नारायण साहू, नेहरू राम साहू आदि बधाई दी है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news