राजनांदगांव

जयघोष के साथ फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक स्थलों पर कांग्रेसियों ने टेका माथा
03-Dec-2022 5:16 PM
जयघोष के साथ फिर शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा धार्मिक स्थलों पर कांग्रेसियों ने टेका माथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 03 दिसंबर।
भारत जोड़ो यात्रा के विधानसभा प्रभारी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 2 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा शहर के  दक्षिण ब्लॉक के परमहंस चौक से निकली। यात्रा रामाधीन मार्ग, भरकापारा, कामठी लाइन, भारत माता चौक, तिरंगा चौक से होते हुए कमल टॉकिज के सामने पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान धार्मिक स्थलों में फूलमाला के साथ श्रीफल अर्पित किया गया। 
शहर जिला कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में राजनांदगांव विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा जारी है। 2 दिसंबर को यह यात्रा शहर के दक्षिण ब्लॉक से दोपहर 3.30 बजे परमहंस चौक से भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के जयघोष के नारे के साथ भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। उन्होंने बताया कि  भरकापारा स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा आगे बढ़ी, जो रामाधीन मार्ग होते हुए कामठी लाइन पहुंची, जहां शनि मंदिर, हनुमानजी लला व श्री सत्यनारायण मंदिर व बालाजी हार्डवेयर के सिद्धपीठ हनुमान लला, श्रीकृष्णा मंदिर व भगवान नरसिंग नाथ मंदिर में  पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश व शहरवासियों की खुशहाली की कामना की गई।
श्री छाबड़ा ने यात्रा के दौरान वार्डवासियों को संबोधित करते कहा कि जब से केंन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार आई है, तब से देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिसके कारण आज देश की जनता का जीना दूभर हो चुका है। वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेशवासियों के हितों में अनेक योजनाएं चला रही है। उनकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ करने में लगी है। इसी तरह कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा देश में फैली अराजकता, अलगावादी नीतियों को समाप्त कर देश में पुन: आपसी भाईचारे स्थापित हो, इसको लेकर संदेश प्रसारित किया जा रहा है और देश में फैली वैमनस्यता को आपसी सौहार्द से दूर करना ही इस यात्रा का उद्देश्य है।
दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन द्वारा वे भारत को तोड़ेंगे, हम भारत को जोड़ेंगे के नारे लगाते नुक्कड़ सभा के माध्यम से वार्डवासियों को केंद्र   सरकार की असफल नीतियों व सम्मानीय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को बताया। यात्रा में  फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, प्रज्ञा गुप्ता, मनीष गौतम, मनीष साहू, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता आदि शामिल हुए। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news