कोण्डागांव

नवीन धान खरीदी केंद्र बड़ेओड़ागांव का विधायक ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताया आभार
07-Dec-2022 9:47 PM
नवीन धान खरीदी केंद्र बड़ेओड़ागांव का विधायक ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 7 दिसंबर। 
छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी चालू है। प्रदेश के किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप नए-नए धान उपार्जन केंद्रों को भी मंजूरी दी जा रही है। इसी तारम्मय में नवीन धान खरीदी केंद्र बड़ेओड़ागांव का शुभारंभ केशकाल विधायक संतराम नेताम ने किया।  

विधायक संतराम नेताम के प्रयासों से धान खरीदी के इस सत्र के लिए केशकाल विधानसभा क्षेत्र के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बड़ेओड़ागांव में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की अनुमति मिल गई है। फलस्वरूप बुधवार को इसका शुभारंभ किया गया। इन नवीन धान खरीदी केंद्रों के खुलने से क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ उठी है, वहीं क्षेत्र के किसानों ने भी इस सौगात के लिए विधायक संतराम नेताम को धन्यवाद दिया है। 

इस संबंध में विधायक संतराम नेताम ने कहा कि धान उपार्जन केंद्र दूर होने के कारण क्षेत्र के कई अन्नदाता किसान भाइयों को धान बिक्री हेतु आर्थिक व मानसिक बोझ उठाना पड़ता था। और उन किसानों को धान बेचने के लिए 10-15 किलोमीटर की दूरी तय कर के जाना पड़ता था, जिसके चलते किसान काफी परेशान थे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जनप्रिय विधायक संतराम नेताम जी के अथक प्रयास से नवीन  धान खरीदी केन्द्र सौगात मिली है। 

विधायक नेताम ने आगे कहा कि मैं क्षेत्र के किसान भाइयों को यह बताना चाहता हूं कि आप लोग किसी भी असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं, हमारी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। 1 नवंबर से शुरू चुके धान खरीदी में प्रत्येक किसान का एक एक दाना धान खरीदा जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news