बीजापुर

कार्यकर्ताओं को टटोलने पहुंचे क्षेत्रीय व प्रदेश संगठन महामंत्री
27-Dec-2022 9:26 PM
कार्यकर्ताओं को टटोलने पहुंचे क्षेत्रीय व प्रदेश संगठन महामंत्री

कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जानी वस्तुस्थिति, दिए टिप्स
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बीजापुर, 27 दिसंबर।
चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा चुनावी मोड पर आती जा रही हैं। इसी के चलते पहली बार बीजापुर पहुंचे क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल व उनके साथ आये प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से अलग अलग बिंदुवार चर्चा कर उन्हें टटोलने का प्रयास किया।

विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय बीजापुर पहुंच कर यहां भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ पहली बार क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बीजापुर पहुंचे और भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक से पहले क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने उन कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दिया जिन्होंने पार्टी और समाज के लिए कार्य करते मारे गए। साथ ही बैठक में कार्यकताओं का कुशलक्षेम जाना एंव संगठनात्मक चर्चा की।

संगठन महामंत्री ने अलग-अलग बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से बात कि, जैसे संगठन में कैसे कार्य करना है। संगठन को सशक्त कैसे बनाना है। इस पर जानकारी दी एंव दोनों ही संगठन के महामंत्रियों ने सीधे कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए वस्तुस्थिति को जाना एंव कार्य करने में हो रही बाधाओं सहित पार्टी की बेहतरी पर गहन चर्चा की।चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं से कई बिंदुओं पर सुझाव भी मांगा,पवन साय ने सुझावों पर कार्य करने की बात करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों को अपने-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन शत प्रतिशत करने का आग्रह किया। वहीं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने अपने कई अनुभव को साझा करते हुए कार्य करने के टिप्स कार्यकर्ताओं को दिया।

इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,जिला प्रभारी शिवनारायण पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष जी. वेंकट, विधानसभा प्रभारी दीपक वाजपेयी  सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news