दन्तेवाड़ा
दंतेवाड़ा 3 जनवरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन, 2022-23 के अन्तर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र गीदम के ग्राम पंचायत बड़ेतुमनार में सरपंच पद हेतु निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना है।
उक्त उप निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दन्तेवाड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन,2022-23 के लिए कन्ट्रोल रूम/शिकायत सेल का दूरभाष क्रमांक 07856-252432 है, जिसमें कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से अपरान्ह 5.30 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। उप निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु नोडल अधिकारी के सहयोग के लिए तेजराम साहू सहायक ग्रेड-3 एवं जयप्रकाश सिन्हा भृत्य की स्थानीय निर्वाचन कार्यालय दंतेवाड़ा में ड्यूटी लगाई गई है।