बीजापुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भोपालपटनम, 14 जनवरी। वर्ष 2013 से मद्देड़ में विस्थापित दुधेड़ा कन्या आश्रम अब अपने गांव दूधेड़ा में ही संचालित होगा। आश्रम के लिए विधिवत भूमिपूजन भी कर दिया गया हैं।
ज्ञात हो कि पिछले दस सालों से दुधेड़ा कन्या आश्रम विस्थापित होकर मद्देड़ में संचालित हो रहा था। लगातार गांवों वालों की मांग पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, विधायक विक्रम मंडावी के निर्देश व भोपालपटनम जनपद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला मरपल्ली के प्रयास से शुक्रवार को ग्राम दुधेड़ा में स्थल चयन कर आश्रम के लिए भूमिपूजन किया गया। बता दें कि आदिवासी क्षेत्रों में अध्यन करने वाले बच्चों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आश्रमों की स्वीकृति दी गई है। बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2013 में दुधेड़ा आश्रम को मद्देड़ में विस्थापित कर संचालित किया जा रहा था। दस साल बाद कन्या माध्यमिक आश्रम कुछ महीनों में फिर से दुधेड़ा में ही संचालित होने लगेगा।..