राजनांदगांव

व्यक्तित्व विकास को ले कार्यकर्ताओं को खुद के अंदर भरोसा करना बहुत जरूरी-ओपी भाजयुमो का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का समापन
01-Feb-2023 4:01 PM
व्यक्तित्व विकास को ले कार्यकर्ताओं को खुद  के अंदर भरोसा करना बहुत जरूरी-ओपी भाजयुमो का प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 फरवरी।
प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी द्वारा कहा गया कि व्यक्तित्व विकास को लेकर कार्यकर्ताओं को खुद के अंदर भरोसा करना बहुत जरूरी है। इंसान का विकास टैब होता है, जब वो नवीन विषयों पे अध्यनरत रहता है। अपने आपको वर्तमान परिदृश्य के साथ अपने आपको जोडऩा और अपने अंदर की कमियों को दूर करना है, व्यक्तित्व विकास है।

 भाजपा कार्यसमिति सदस्य यशवंत जैन ने संगठन कार्यपद्धति के बारे में बताया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्रकार ने कहा कि आप उस महान देश उस महान विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिसके कारण भारत विश्वगुरु था।  भाजपा के वरिष्ठ नरेश गुप्ता ने कहा कि भारत माता जय के नारे के साथ अपनी विचार व्यक्त करते आने वाले समय चुनाव में भाजयुमो की जिम्मेदारी के बारे बताया है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देखा जाए तो ऋषि मुनियों के बलिदान का आध्यात्मिक विचारधारा स्थापित हो रही। अंत्योदय की कल्पना श्याम प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लाया गया कि अंतिम व्यक्ति अंतिम छोर तक हर प्रकार की सुविधा हो। आज कोरोना का समय कालखंड को देखना चाहिए, कैसे नरेंद्र मोदी की सरकार 225 करोड़ लोगों को  वैक्सीन नि:शुल्क लगाया हैै। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news