कोण्डागांव

कलेक्टर ने सपरिवार कोपाबेड़ा शिवालय में की पूजा-अर्चना
18-Feb-2023 9:10 PM
कलेक्टर ने सपरिवार कोपाबेड़ा  शिवालय में की पूजा-अर्चना

मरकाम ने भक्तों को पिलाया शरबत 
 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 18 फरवरी।
महाशिवरात्रि पर जिला मुख्यालय के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। कोण्डागांव नगर के प्रसिद्ध कोपाबेड़ा शिवालय में कोण्डागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना की। कोंडागांव जिले के सुख शांति समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ से मनोकामना भी की।
 
इसी कड़ी में कोपाबेड़ा शिवालय तक जाने वाले भक्तों की सेवा के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम शरबत और खिचड़ी वितरण करते हुए नजर आए, वहीं पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी भक्तों की सेवा में खीर वितरण करती हुई नजर आर्इं।

कोण्डागांव के कोपाबेड़ा शिवालय में इस वर्ष 100वां स्थापना वर्ष मनाया जा रहा है। 100वां स्थापना वर्ष के साक्षी बनने के लिए दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचें, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व मंत्री लता उसेंडी और कई बड़े नाम भी शामिल हंै। सभी ने भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। कोपाबेड़ा ही नहीं कोण्डागांव के सभी शिवालयों में सुबह से शिव भक्तों का भीड़ नजर आई। भक्तों को शिव दर्शन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। इसे लेकर प्रशासन चुस्त दुरुस्त व्यवस्था करते हुए दिखाई दिये। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news