कोण्डागांव

हड़ताली आंबा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा निकाली
18-Feb-2023 9:22 PM
हड़ताली आंबा कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा निकाली

कोण्डागांव, 18 फरवरी। लंबे समय से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठीं आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिकाएं महाशिवरात्रि पर अनोखी शिव भक्ति में नजर आईं। 

हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने कोण्डागांव में हड़ताल स्थल से कोपाबेड़ा शिवालय तक कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा करते हुए उन्होंने भगवान भोलेनाथ से मनोकामना की है कि उनकी मांगें पूरी हो जाए इसके लिए शासन प्रशासन को सद्बुद्धि दें। 

कलश यात्रा लेकर कोपाबेड़ा पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी उनके समर्थन में नजर आर्इं। कलश यात्रा लेकर निकली हड़ताली कर्मचारियों को विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आम भक्तों की तरह शीतल पेय पिलाया। 

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के डीएनके मैदान में 30 जनवरी से छत्तीसगढ़ प्रदेश आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता सहायिका संघ अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हंै। हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि वे अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन सभी के समक्ष ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी मांग पूरी नहीं हुई है न ही इस ओर कोई पहल किया गया है। शासन-प्रशासन सभी के समक्ष अपनी मांग रखने के बाद भी मांग पूरा नहीं होने से वे सभी निराश हो चुकी हैं। अब वे भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कलश यात्रा निकालते हुए उन्हें जल अभिषेक कर प्रसन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, जल अभिषेक करते हुए भगवान भोलेनाथ के समक्ष मनोकामना रखी गई है कि शासन प्रशासन को जल्द सद्बुद्धि दें, ताकि उनकी मांग पूरी हो सके। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news