दन्तेवाड़ा

रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर कई आयोजन
23-Feb-2023 8:30 PM
रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर कई आयोजन

बचेली, 23 फरवरी। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में रामकृष्ण सेवा संघ बचेली द्वारा श्री रामकृष्ण परमहंस देव की 188वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 

इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें सुबह से पूजा पाठ व भजन कीर्तन किया गया। सुबह 6 से 7 बजे तक मंगल आरती, 11.30 बजे ठाकुर भोग प्रसाद व 12.30 बजे पुष्पाजंलि। शाम को संध्या आरती हुई। विशेष पूजा-अर्चना के बाद रामकृष्ण परमहंस के कथामृत पाठ किया गया। भजन संगीत के पश्चात अंत में सभी के लिए सामूहिक भोज प्रसाद का वितरण किया गया। 

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने रामकृष्ण परमहंस की महिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद ने इनके विचारों से प्रेरित होकर अपना गुरू बनाया एवं इनके विचारों को संसार में फैलाने के लिए रामकृष्ण मठ की स्थापना की गई। संस्था के सदस्यों सहित अन्य लोग विवेकानंद ग्रंथागार पहुंचकर रामकृष्ण परमहंस के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें आस्था के साथ नमन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news