दन्तेवाड़ा

शीतला मंदिर में अखंड रामायण पाठ
24-Feb-2023 9:49 PM
शीतला मंदिर में अखंड  रामायण पाठ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 24 फरवरी।
नगर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए वार्ड 10 पुराना मार्केट बचेली के शीतला मंदिर में अखंड रामायण का पाठ किया गया।  23 से 24 फऱवरी तक 24 घंटे का अखंड पाठ में 6 मण्डलियों ने किया,  जिसमें 3 पुरुष व 3 महिला मण्डली शामिल रहे।

पालिकाध्यक्ष पूजा साव अपने पति संजीव साव संग पूजा में शामिल होकर नगर की सुख शांति की कामना की और उन्होंने कहा कि भगवान हमारे आदर्श है। हमें उन्होंने जीवन के मूल्यों को सिखाया है। उन्होंने बताया कि जीवन में कोई भी परिस्थिति हो लेकिन व्यक्ति को उसका सामना करना चाहिए।

पूजन स्थल पर पूजा अर्चना के पश्चात अखंड रामायण पाठ आयोजित हुई। पुरोहित वेद प्रकाश पांडे ने विशेष पूजा की। महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों के साथ बच्चे भी अखंड रामायण पाठ का श्रवण कर भाव विभोर हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम, जय हनुमान के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। अखंड रामायण के बाद हवन व पूर्णाहुति आयोजित हुई, जिसमें नगर के भक्तों ने आहुति दी।  अंत में महाभंडारा का आयोजन हुआ। नगर के सैकड़ों की संख्या में रामभक्त पहुंचे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news