बीजापुर

भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, घेरा विधायक निवास
06-Mar-2023 9:41 PM
भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन, घेरा विधायक निवास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 6 मार्च।
  विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा एक्शन मोड पर आ गई है।  मोर आवास मोर अधिकार के तहत भाजपा ने भूपेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विधायक निवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। 

सोमवार को यहां नये बस स्टैंड में पूर्व वनमंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर धरना प्रदर्शन किया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने चार साल पहले कांग्रेस सरकार बहुत से वादे करके सत्ता में आई। लेकिन अब यही सरकार सत्ता पर काबिज होते ही जनता की रोटी और मकान छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ के गरीबों के लिए 16 लाख पीएम आवास भेजे, लेकिन भूपेश सरकार उसे गरीबों तक पहुंचने क्यों नहीं दे रही है। गागड़ा ने भूपेश सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अधिवेशन में आप छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे खर्च कर रहे हो, लेकिन गरीब के मकान के लिए आपके पास पैसे नहीं हैं, ये प्रदेश की जनता के साथ धोखा व अन्याय है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि गरीबों को मकान नहीं दिये, जनता के वादे पूरे नहीं किये, तो इतिहास गवाह है कि जनता का आक्रोश कई सरकारों को उखाड़ फेंक चुकी हैं। वही भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कहा कि सरकार अगर गरीबों को उनका हक उनका अधिकार नहीं देती है तो आगामी दिनों में जनता के साथ मिलकर भाजपा द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अपने आकाओं को खुश करने के लिए अपना पहला  दायित्व भूल रहे हैं। धरना के बाद बड़ी संख्या में भाजपाई रैली की शक्ल में विधायक निवास घेरने निकले। लेकिन उन्हें रास्ते मे पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधायक निवास से बाहर ही रोक दिया। आगे जाने नहीं दिया गया। 

इससे रैली में आवास के लिए अपने फार्म के साथ शामिल होने महिलाओं  व पुरुषों ने आक्रोशित होकर भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट, विधानसभा प्रभारी दीपक बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, सतेंद्र ठाकुर, सुखलाल पुजारी, घासीराम नाग, जिलाराम राणा, फूलचंद गागड़ा, महिला मोर्चा की नीता शाह व उर्मिला तोकल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news