महासमुन्द

महिला स्वावलंबन को लेकर सर्व समाज की समन्वय महासभा रविवार को
18-Mar-2023 2:18 PM
महिला स्वावलंबन को लेकर सर्व समाज की समन्वय महासभा रविवार को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,18 मार्च। कल 19 मार्च को स्थानीय शंकराचार्य भवन में सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ महिला स्वावलंबन, रोजगार, स्वरोजगार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले मेधावी बच्चों की उच्च शिक्षा की व्यवस्था के लिए श्रम मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने महासभा का आयोजन किया गया है। प्रात: 11 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद तथा अध्यक्ष निलेश कुमार क्षीरसागर कलेक्टर जिला महासमुंद होंगे।

डॉ. संजीव कर्मकार ने छत्तीसगढ़ को जानकारी दी है कि अंचल के ग्रामों से कम से कम 50 विद्यार्थियों को इस वर्ष 4 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश दिलाना है। यहां होस्टल से लेकर पढ़ाई तक संपूर्ण फीस नि:शुल्क रहेंगे। इसके बाद रोजगार उपलब्ध किया जा सकेगा। वित्तीय वर्ष 2023 में स्वरोजगार हेतु कम से कम 20 बहनों को ई-रिक्शा उपलब्ध किया जाना है।

इस साल मानसून से पहले मई-जून में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना है। संस्था का काम श्रम मंत्रालय द्वारा प्राप्त अनुदान से ग्रामों में महिलाओं के लघु उद्योग से जोड़ा जाता है। महत्वपूर्ण लक्ष्य की पूर्ति के लिए लोगों से सुझाव मंगाये गए हैं।

इस अवसर पर अमरजीत सिंह चावला प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, राशि महिलांग अध्यक्ष नगर पालिका महासमुंद, प्रोफेसर डा. संजीव कर्मकार प्रदेश अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़, लता ऋषि चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष नारी शक्ति सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़, एल एल कोसले, प्रदेश महानिदेशक सर्व समाज समन्वय महासभा, राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी प्रदेश महानिदेशक, संतोष रावत प्रदेश संयोजक, टेकराम सेन जिला अध्यक्ष शिक्षक संघ महासमुंद, जे.के. मोहंती निदेशक डैडम् संस्था दुर्ग, अम्बिका जोशी प्रशिक्षण प्रभारी, नीलेश शर्मा सहायक प्रोफेसर, दिनेश पटेल, प्रदेश महासचिव झुग्गी.झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस छत्तीसगढ़ तथा प्रताप मोहंती प्रदेश सचिव, नैना श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष नारीशक्ति, एस आर बंजारे अध्यक्ष महासमुंद उपस्थित रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news