राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 मार्च। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश पर्व प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। साथ ही बजट प्रावधानानुसार फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी। जिसके परिणामों की घोषणा पूर्व में किए गए थे, जिन्हें पुरस्कृत किया जाना है। इसके अलावा नगर के साहित्यकारों का सम्मान भी किया जाना है। उक्त कार्यक्रम कल 20 मार्च को पूर्वान्ह में 12 बजे निगम सभागृह में आयोजित किया जाएगा। आयोजन के संबंध में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि संस्कारधानी की परंपरानुसार इस वर्ष नगर में भव्य गणेश पर्व मनाया गया। गणेश पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी प्रतियोगिता अ तथा ब वर्ग में आयोजित किया गया। जिसके परिणामों की घोषणा की गयी थी।
इसी प्रकार बजट प्रावधानानुसार विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता 4 वर्ग में आयोजित की गयी थी। प्रतियोगिता के परिणाम भी पूर्व में घोषित किया गया था। जिसका पुरस्कार वितरण किया जाना है। साथ ही बजट प्रावधानानुसार नगर के साहित्यकारों का संस्कारधानी के प्रख्यात साहित्यकारों की स्मृति में सम्मान किया जाना है। जिसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
आयुक्त चतुर्वेदी ने बताया कि उपरोक्त तीनों कार्यक्रम कल 20 मार्च को नगर निगम सभागृह में पूर्वान्ह 12 बजे महापौर हेमा देशमुुख की अध्यक्षता में निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है।