राजनांदगांव

लापता का आरोप लगाते कांग्रेस ने रमन का फूंका पुतला
20-Mar-2023 4:27 PM
लापता का आरोप लगाते कांग्रेस ने रमन का फूंका पुतला

मानव मंदिर चौक में किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मार्च।
युवक कांग्रेस ने रविवार को राजनांदगांव विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर लापता होने का आरोप लगाते डॉ. रमन सिंह का मानव मंदिर चौक में पुतला दहन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

कांग्रेस ने आरोप लगाते कहा कि विधायक डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों से नहीं मिलते हैं। जिससे आम जनता अपनी समसया तक उन्हें नहीं बता पाती। आम जनता की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अब राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस ने रविवार को राजनांदगांव विधायक व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का पुतला दहन करते उन्हें लापता बताकर विरोध प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान मानव मंदिर चौक में पुलिस बल भी तैनात रहा।

युकां नेता मानव देशमुख ने कहा कि विधायक डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में रहते नहीं है। अधिक समय रायपुर और दिल्ली में गुजारते हैं। जिससे लोग उनसे मिल नहीं पाते और अपनी समस्या नहीं बता पाते। बीते 4 वर्ष से लोग अपने विधायक को ढूंढ रहे हैं। इस वजह से युवा कांग्रेस द्वारा विधायक डॉ. रमन सिंह को लापता घोषित करती है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा राजनांदगांव के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में विधायक का पुतला दहन कर विरोध जताया गया और नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस नेता मानव देशमुख, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद गणेश पवार, ऋषि शास्त्री समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news