महासमुन्द

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा पर खुशी की लहर किसानों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद,
25-Mar-2023 3:19 PM
 प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा पर खुशी की लहर  किसानों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद,

छत्तीसगढ़ संवाददाता

महासमुंद, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गुरूवार 23 मार्च को विधानसभा में किसानों से समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा पर महासमुंद जिले के किसानों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में भी छोटे-बड़े किसान मुख्यमंत्री का धन्यवाद और आभार प्रकट कर रहे हैं।

महासमुंद के गांव परस_ी की किसान छईया बाई साहू ने कहा कि उनकी जमीन में धान होता था। जिसमें पूरा धान समर्थन मूल्य पर विक्रय नहीं हो पाता था। बचे धान को कोचियों के माध्यम से बेचना पड़ता था। जिससे लाभ कम होता था। लेकिन अब मु यमंत्री के फैसले से हमारी जमीन में होने वाली धान की उपज का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इससे हमें बहुत फायदा होगा। बचा धान कोचियों के जरिए कम कीमत पर नहीं बेचना पड़ेगा। उन्होंने सरकार एवं मुख्यमंत्री को इसके लिए बधाई दी।

बसना विधानसभा क्षेत्र के पिरदा गांव के किसान राजेश सिदार ने दूरभाष पर बताया कि मु यमंत्री ने किसानों के हित में अब धान खरीदी प्रति एकड़ 5 क्विंटल की बढ़ोत्तरी की है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा।

 उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि पहले उन्होंने 80 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेची थी। जिसमें उनके कुछ धान बेच नहीं पाए। लेकिन अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के फैसले से उनकी पूरी धान बिक जाएगी। जिससे उनकी पहले से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। किसान राजेश सिदार वे ही हैैं, जिनके घर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान भोजन किया था।

संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के किसान और अधिक सशक्त हो सकेंगेे। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से किसानों में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार जब से छतीसगढ में आईं है तब से गांव, गरीब, किसान खुशहाल हैं।

महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करने के राज्य सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में कांग्रेस सरकार द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा है कि ये फैसले बताते हैं कि राज्य के किसानों का सशक्तिकरण मुख्यमंत्री श्री बघेल की प्राथमिकताओं में है। किसान पुत्र मु यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के सच्चे हितैषी हैं। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से अब तक किसानों के हित में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अनेक निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों की कर्ज माफी का ऐतिहासिक फैसला लिया गया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news