राजनांदगांव

हॉकी मध्यप्रदेश दोनों ही वर्ग में बना पहला वेस्ट जोन चैम्पियन
27-Mar-2023 3:26 PM
हॉकी मध्यप्रदेश दोनों ही वर्ग में बना पहला वेस्ट जोन चैम्पियन

बालक-बालिकाएं स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 27 मार्च।
हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व हॉकी छत्तीसगढ़ की मेजबानी में आयोजित प्रथम हॉकी इण्डिया वेस्ट जोन जूनियर हॉकी चैम्पियनशिप के बालिका वर्ग में हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को 6-1 गोल से आसानी से पराजित करते विजेता बनी। वहीं महाराष्ट्र उपविजेता, हॉकी राजस्थान तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के फाईनल मैच व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख व अध्यक्षता पूर्व  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की। साथ ही श्रीकिशन खंडेलवाल, अंजुम अल्वी, ऋषि शास्त्री, फिरोज अंसारी, विजय वर्मा, महेन्द्र सिंह नेगी शामिल हुए। इस अवसर पर विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत, व कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

मैच के प्रारंभ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दोनों ही टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। डॉ. रमन ने आयोजन की सराहना करते सफलता की कामना की और प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाडिय़ां को आशीर्वचन देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख ने मैच समाप्ति पश्चात कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव कि बात है कि हॉकी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन राजनांदगांव शहर में किया गया, ऐसे आयोजन से खिलाडिय़ो का उत्साहवर्धन होता है। टूर्नामेंट से राज्य के जूनियर खिलाडिय़ों को लाभ मिलेगा तथा यहां के खिलाड़ी इससे प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे। भविष्य में यहा टूर्नामेंट और भी बेहतर ढंग से करने आयोजन समिति एवं छत्तीसगढ़ हॉकी को शुभकामानाएं दी।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप के फाईनल मैच में सुबह 8 बजे हॉकी मध्यप्रदेश ने हॉकी महाराष्ट्र को आसानी से 1 के मुकाबले 6 गोल से पराजित किया। मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आक्रमक हॉकी खेली और मैच के 9वें मिनट में ही गोल कर पहले क्वाटर में 1-0 गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे क्वाटर में इस बढत का फायदा उठाते 3 और गोल कर मध्यातर पूर्व 4-0 गोल की बढत बना ली। उत्तरार्ध के खेल के 42वें मिनट में महाराष्ट्र की तनुश्री दिनेश ने गोल कर स्थिति 4-1 पर ला दी, लेकिन चौथे क्वाटर में मध्यप्रदेश ने 2 और गोल कर मैच 6-1 गोल से अपने पक्ष में करते चैम्पियनशिप जीत लिया। हॉकी महाराष्ट्र उपविजेता रहा मध्यप्रदेश की ओर से मिताली शर्मा ने 2 खुशाी काटारिया भुमिक्षा साहू, सोनिया कुमरे और हुदा खान ने 1-1 गोल किया। इस मैच मे मैन ऑफ  द मैच का पुरस्कार प्रियंका यादव मध्यप्रदेश  को दिया गया।

उसी प्रकार बालक वर्ग में खेले गए फाईनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश विरूद्ध हॉकी राजस्थान के मध्य खेला गया, जो कि मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक व संघर्षपूर्ण रहा। मैच के पहले क्वाटर में दोनो ही टीम बराबरी पर रही। मैच के दूसरे क्वाटर में मध्यप्रदेश टीम की ओर से मंयक कर्मा ने मैदानी गोल कर 1 गोल की बढ़त बना ली थी, किन्तु मध्यांतर पश्चात हॉकी राजस्थान को मैच के 36वे मिनट में पैनाल्टी कार्नर मिला।

जिसे राहुल चौधरी ने गोल में बदलकर मैच की स्थिति  1-1 की बराबरी पर ला दी थी। अंतिम समय तक दोनोंं ही टीमे एक-दूसरे पर आक्रमण करती रही, किन्तु गोल करने में असफल रही। मैच का निर्णाय शुटआउट द्वारा किया गया। जिसमें हॉकी मध्यप्रदेश से सौरभ तांडे, सौरभ महार व विनय सैनिक ने गोल किया। वहीं हॉकी राजस्थान की ओर से जितेन्द्र सिंह शेखावत व कुलबीर सिंग ने गोल किए।

इस प्रकार हॉकी मध्यप्रदेश ने 3-2 से प्रथम हॉकी इंडिया वेस्ट जोन का खिताब अपने नाम किया। मैच के प्लेयर ऑफ  द मैच दीपक सिंग को हॉकी मध्यप्रदेश को दिया गया। मैच समाप्ति के पश्चात ध्वज अवतरण कर ध्वज को हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि को सौंपा गया

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news