सरगुजा

मोदी राज में जनता की उपेक्षा की जा रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है-कांग्रेस
05-Apr-2023 3:06 PM
मोदी राज में जनता की उपेक्षा की जा रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है-कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 5 अप्रैल।
राहुल गांधी को गुजरात कोर्ट में 2 साल की सजा सुनाए जाने तथा संसद सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार को लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में  कांग्रेस नेता मदन जायसवाल ने  कहा कि जिस तरह से मोदी राज में जनता की उपेक्षा की जा रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनता के मुद्दे को लेकर आवाज उठाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। चार बार के सांसद रहे राहुल गांधी संसद में जनता के हित की आवाज उठाते हैं तो माइक बंद कर दीया जाता है। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है उनके वाक्यांश को विलोपित कर दिया जाता है। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। जिस तरह से मानहानि के मामले में कोर्ट के द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई जिसके तुरंत बाद ही राहुल गांधी जी के लोकसभा सदस्यता को रद्द करते हुए 24 घंटे के भीतर आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया। इस तरीके का कृत्य निश्चित ही लोकतंत्र की हत्या है और तानाशाही का परिचायक है। वहीं भाजपा ने राहुल गांधी ओबीसी विरोधी बताया जो कि गलत है।

देश के कांग्रेस शासित राज्यों में दो मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से है। राहुल गांधी जी के द्वारा संपूर्ण भारत को एकता सूत्र में बधने के लिए 4000 किलोमीटर की पदयात्रा किए हैं।  केंद्र सरकार जिस प्रकार से कार्यवाही कर रही है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी एकजुट है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन मुद्दों को लोगों के बीच रखेंगे और सच्चाई से आम जनता को अवगत कराएगा।

कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा ईडी और सीबीआई अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।चार बार के सांसद रहे राहुल गांधी के आवाज को दबाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के साथ  कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है जो उनकी आवाज को आम जनता के बीच पहुंचाएगा साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों में कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंह देव आम जनता के साथ हैं।
इस दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, शराफत अली, शशि पांडे, गप्पू खान , पार्षद अशफाक खान, मकसूद हुसैन, राम सुजान द्विवेदी, चीकू पांडे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news