सरगुजा

संसद में विपक्ष के नेता को बोलने से मना किया जा रहा है-गुरप्रीत
05-Apr-2023 7:36 PM
संसद में विपक्ष के नेता को बोलने से मना किया जा रहा है-गुरप्रीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बतौली, 5 अप्रैल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने पर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी प्रेसवार्ता का आयोजन  कर रही है। इसी तारतम्य में बतौली ब्लॉक कांग्रेस ने कांग्रेस ब्लॉक कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। 

प्रेस वार्ता में  जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गुरप्रीत सिद्धू ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति होने से कांग्रेस न्याय के लिए विरोध स्वरूप पूरे भारत देश में पत्रकार वार्ता के माध्यम से एक आंदोलन खड़ी कर रही है। जिसमें भाजपा की सरकार और नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि जल्दबाजी में फैसले लिए गए। विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए फैसले लिए गए और 24 घंटे के अंदर सांसद को जो आवास आबंटित किया जाता है उसे वापस ले लिया गया,खाली करने का आदेश दे दिया गया।

पत्रकार वार्ता में सिद्धू ने कहा- ऐसी क्या जल्दी थी कि आवास खाली करने का आदेश दिया गया, जबकि उनके परिवार की दो प्रधानमंत्रियों ने अपने प्राण आतंकी घटनाओं में खोए हैं। राहुल गांधी को भी जान माल का खतरा है। सरकारी आवास से हटने के बाद उन पर खतरा और बढ़ जाएगा। 

सिद्धू ने आगे कहा कि संसद में विपक्ष की आवाज को रोका जा रहा है,उन्हें किसी भी प्रकार का कुछ कहने का मौका नहीं दिया जा रहा है। कोई बात करते हैं तो उनके लोकसभा के रिकॉर्ड से उन्हें बाहर कर दिया जाता है। आगे कहा कि अडानी के 20 हजार करोड़ रुपए किसके हैं। नरेंद्र मोदी अडानी के हवाई जहाज में आराम फरमाते दिखते हैं। जेपीसी की मांग भाजपा क्यों नहीं स्वीकार कर रही है? लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी,गुलाब नबी आज़ाद को सरकारी आवास क्यों आवंटित किए गए हैं?

संसद में अघोषित आपातकाल लगाया गया है, किसी भी विपक्ष के नेता को बोलने से मना किया जा रहा है।

राहुल गांधी के मानहानि केस में जब शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट पर सजा रोकने का अनुरोध किया था उसके बाद लोअर कोर्ट में ऐसी क्या जल्दी थी कि उन्हें 2 साल की सजा दी गई। पूरे भारतवर्ष के इतिहास में यह पहली बार है कि मानहानि के केस में किसी भी सांसद को 2 वर्ष की सजा दी गई है,यह अधिकतम सजा है और यह दुर्भावना के तहत सजा दी गई है। न्यायपालिका में पूरी तरीके से भाजपा और नरेंद्र मोदी जी का हस्तक्षेप है और प्रभावित करके अधिकतम सजा दिलाई गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता जब तक राहुल गांधी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक आंदोलन करते रहेंगे।

इस प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता गुरप्रीत सिद्धू, सहयोगी के रूप में शुभम जायसवाल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता,ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता पालू,निलय त्रिपाठी,आदिवासी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन मिंज, जिला उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस के संजय सिंह उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news