गरियाबंद
![भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/16815490914.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 अप्रैल। भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के आह्वान पर प्रत्येक मंडल में महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म दिवस मनाया गया। इसी क्रम में नवापारा मंडल में भी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला महामंत्री भूपेंद्र सोनी ने कहा कि महात्मा फुले ने पिछड़ो और दबे कुचले भारतीय समाज को शिक्षित और जागरूक करने में विशेष योगदान दिया।
ज्योतिबा फुले की पत्नी सावित्रीबाई फुले को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त हैं। भारत का पिछड़ा समाज महात्मा फुले का जीवन पर्यंत ऋणी रहेगा। कार्यक्रम को जिला मंत्री परदेशी राम साहू, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मंडल महांमत्री नवल साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मिथलेश साहू, कैलास देवांगन, दीपक साहू, होरी साहू, मोती साहू, तुकाराम साहू, दीपक साहू, मनिहार यादव, नंदू साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धीरज साहू ने किया।