गरियाबंद

भाजपा का सामाजिक समरसता भोज
15-Apr-2023 2:32 PM
भाजपा का सामाजिक समरसता भोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 15 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत ग्राम-कठिया में सामाजिक समरसता भोज का आयोजन चंपारण मंडल के द्वारा किया गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने ग्रामीण जनों के साथ बैठकर समरसता भोज किये। इस अवसर पर सर्वप्रथम भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण यादव व अन्य नेताओं ने ग्राम वासियों के साथ बाबासाहेब अंबेडकर की पूजा किये। मंडल अध्यक्ष यादव ने कहा कि सामाजिक एकता और समरसता वर्तमान समाज एवं राष्ट्र की मूलभूत आवश्यकता है।

 युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि सामाजिक समरसता से हमारे समाज में एकता, प्रेम एवं सौहार्द का भावना बढ़ता है। समरसता का अर्थ है सभी को अपने समान समझना। सृष्टि में सभी मनुष्य एक ही ईश्वर के संतान है ।समरसता भोज के माध्यम से हम एक दूसरे के संस्कृत को अपनाते हैं तथा भाईचारे की भावना को बढ़ाते हैं।

 देवांगन ने कहा कि समाजिक एकता व समरसता का उद्देश्य जाति- जाति, धर्म- धर्म के अंदर होने वाले भेदभाव को दूर कर एक स्वस्थ समाज का गठन करना है एवं व्यक्ति का सर्वोत्तम विकास करना है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी लोगों का सर्वोत्तम विकास के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का गांव गांव तक पहुँचाये हैं, और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता युधिष्ठिर चंद्राकर ने कहा कि मानवता की भावना से समाज का विकास होता है तथा समाज के विकास के साथ ही राज्य एवं देश का विकास होता है। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक टीआर वर्मा ने कहा कि विभिन्नता में एकता ही सामाजिक समरसता का मूल उद्देश्य है।

उक्त सामाजिक समरसता भोज में मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, महामंत्री तोषण साहू, निर्मल साहू, जनपद सदस्य किरण गिलहरे, टी.आर वर्मा, युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकू चंद्राकर, जनपद सदस्य किशोर साहू, गौतम साहू, जगदीश साहू, बलदाऊ साहू, महेश भारती, लता साहू एवं अनेकों ग्रामीण जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news