कोण्डागांव

बस्तर में जल्द होगा नक्सलवाद की समस्या का समाधान- सुंदरराज
20-Apr-2023 9:31 PM
बस्तर में जल्द होगा नक्सलवाद की समस्या का समाधान- सुंदरराज

बोरगांव में 22वां नव आरक्षक दीक्षांत समारोह में शामिल हुए बस्तर आईजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
केशकाल, 20 अप्रैल।
पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र बोरगांव में गुरुवार को 22वां नव आरक्षक दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 

ज्ञात हो कि 16 सितंबर 2022 से संचालित बस्तर फाईटर के नव आरक्षकों के प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत यह भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर के आईजी सुन्दरराज पी. ने सलामी ली। इस दौरान पीटीएस बोरगांव के सेनानी जितेन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा नव जवानों को मातृभूमि की सेवा करने की शपथ दिलाई गई, वहीं प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट  प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस दौरान सेनानी जितेंद्र शुक्ल ने प्रशिक्षण काल के दौरान जवानों को आने वाली समसामायिक चुनौतियों के अनुसार विभिन्न विधाओं यथा कवायद, पीटी, योगा, नवीन हथियारो की सिखलाई एवं उनसे फायरिंग का प्रशिक्षण करवाया गया। तथा कानूनी प्रक्रियाओं, समाजिक परिवेश एवं संविधान संबंधी जानकारी पुलिस के संगठनिक ढांचे, सायबर क्राइम अपराध संबंधी जानकारी, मानव अधिकारो की जानकारी तथा अपराध से संबंधित वैज्ञानिक साक्ष्यों की महत्ता इत्यादि का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे सहायक सेनानी आन्नद सिंह रावत द्वारा उपस्थित अतिथियो का आभार व्यक्त किया गया। 

मीडिया से बातचीत के दौरान आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर में शांति सुरक्षा एवं विकास व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय युवाओं की एक महत्वपूर्ण भूमिका हो, इसी उद्देश्य से शासन द्वारा वर्ष 2021-22 में बस्तर फाइटर के नाम से विशेष बल का गठन करके 2022 में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई थी। अब उनका प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। आने वाले समय में यह सभी नव आरक्षक अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए काम करेंगे। सीआरपीएफ, एसटीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी समेत अन्य सभी सुरक्षा बलों के साथ साथ बस्तर फाइटर्स की मदद से भविष्य में बस्तर से नक्सलवाद की समस्या का समाधान होगा। साथ ही आम जनता की मंशा के अनुरूप प्रदेश में विकासकार्यों को गति प्रदान करने में सफलता प्राप्त होगी।
 
इस दौरान कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल, सहायक सेनानी संतोष झारिया, पलटन कमांडर भगवान सिंह, स्वपन सरकार, राजाराम ध्रुव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news