सरगुजा

तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य ने दवा दुकान का किया उद्घाटन
03-May-2023 8:13 PM
तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य ने दवा दुकान का किया उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
सीतापुर,3 मई।
तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य लक्ष्मी गुप्ता ने बुधवार को सीतापुर दौरे के दौरान आशीष  मेडिकल शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया।

लक्ष्मी गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा इस मेडिकल के खुलने से काराबेल में ग्रामवासियों को इसका लाभ मिलेगा एवं असुविधाओं का सामना नहीं करना होगा। इस अवसर पर केके गुप्ता अध्यक्ष जिला साहू संघ सरगुजा,परमेश्वर गुप्ता नगर पंचायत उपाध्यक्ष सीतापुर, सुरेश गुप्ता अध्यक्ष किसान मित्र ब्यापारी संघ, अर्जुन प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस सरगुजा, नीरज सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी, विजय गुप्ता, अंजनी कुमार साह, तजम्मिन हसन, दिनेश गुप्ता , शुभम ठाकुर, आरिफ खान, विनोद गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसके बाद सीतापुर में पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीतापुर मनीष गुप्ता के परिवार में श्रीमद् भागवत कथा में छत्तीसगढ़ शासन  तेलघानी विकास बोर्ड सदस्य लक्ष्मी गुप्ता शामिल हुए एवं वृंदावन से पधारे आचार्य महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि कथा सुनने से मन को शांति मिलती है। प्रत्येक गांव में कथा का आयोजन होना चाहिए। साथ में इसका अनुश्रवण अपने जीवन में करने की आवश्यकता है।
 
उन्होंने कहा कि जब भगवान श्री विष्णु ने विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की रक्षा की। पापियों का संहार किया। लक्ष्मी गुप्ता ने कहा कि हम सबके जीवन में हमारा सामना नकारात्मक खबरों से होता रहता है, लेकिन भागवत कथा जैसे कार्यक्रम श्रवण करने से हमारा मन शांत होता है। धर्म का मार्ग, सत्य का मार्ग है और मृत्यु ही अंतिम शाश्वत सत्य है और ईश्वर के उपदेश हमको जीवन मार्ग दिखाते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news