कोण्डागांव

पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिनी प्रशिक्षण
05-May-2023 8:49 PM
पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिनी प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 मई।
गुरुवार को उत्तरा कुमार कश्यप जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में एवं स्वयं की उपस्थिति में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के सभा कक्ष में जिला कोण्डागांव / नारायणपुर के प्रबंध कार्यालय, सखी वन स्टाप सेन्टर, किशोर न्याय बोर्ड एवं समस्त थाना में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा गया। 

एक दिवसीय प्रशिक्षण में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर्स के अपने-अपने क्षेत्र में जाकर आमजनों को नालसा योजना नालसा आपदा पीडि़तों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाऐं योजना 2010, नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवाऐ योजना 2015, नालसा असंगठित क्षेत्रा के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा नशा पीडितों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2015, नालसा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2016, नालसा एसिड हमले के पीडि़तों के लिए विधिक सेवाऐं योजना 2016 संबध में जानकारी दी गई। कमलेश कुमार जुर्री, अपर जिला न्यायाधीश पॉक्सो कोण्डागांव द्वारा पॉक्सो एक्ट पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना 2018, किशोर न्याय अधिनियम के संबंध में जानकारी दी गई। 

अम्बा शाह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा नालसा प्लान ऑफ एक्शन के तहत् विधिक साक्षरण शिविर का आयोजन करते हुये शासन के कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से अमजनों का लाभान्वित करने हेतु जानाकारी दी गई। इस अवसर पर कुल 31 पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news