बीजापुर

कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का किया पुतला दहन
11-May-2023 8:20 PM
कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का किया पुतला दहन

मुद्दाविहीन भाजपा के पास ईडी और आईटी का सहारा-विक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 11 मई। पीसीसी के निर्देश व जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को जि़ला मुख्यालय में ईडी व भाजपा का पुतला दहन किया गया।

यहां लाइवलीहुड कॉलेज के सामने कांग्रेसियों ने भाजपा व ईडी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस व राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नहीं हो रही है।

 केंद्र की भाजपा यह सिद्ध कर रही है कि राहुल गांधी उनके लिए चुनौती बनकर खड़े है, राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से अब भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है। केंद्र की मोदी भाजपा सरकार सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं के घरों पर जबरन ईडी द्वारा छापामारी करवा रही है, और कांग्रेसियों को परेशान कर रही है।

विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा प्रदेश में मुद्दा विहीन हो चुकी है। भाजपा कांग्रेस से सीधे मुक़ाबला करने की स्थिति में नहीं है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से मुक़ाबला करने के लिए भाजपा के पास केवल ईडी  और आईटी का ही सहारा है।

विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि अगर केंद्र की भाजपा मोदी को ईडी का उपयोग करना ही है तो सर्वप्रथम अडानी के खिलाफ करना चाहिए था, पर क्यों नहीं कर रही है, ईडी भाजपा को लाभ पहुँचाने के मक़सद से विपक्षी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है।

विधायक विक्रम ने आगे कहा कि कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो ईडी से क्या डरेगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे,सांसद प्रतिनिधि वेणु गोपाल राव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगालूर के अध्यक्ष मंगल राना, प्रवक्ता सालिक नागवंसी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्षद सोनमती ताती,पार्षद ललिता झाड़ी,पार्षद साहिल तिग्गा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एजाज़ सिद्दीक़ी महिला कांग्रेस की सरस्वती मंडल, शकिना बानो सहित बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news